संजीव की दोनों पत्नियां
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय के अनुसार गिरफ्तार पहली पत्नी का नाम गीता उर्फ नजमा (27), दूसरी पत्नी का नाम गीता देवी (45) और बेटी कोमल (21) है। कोमल गीता की बेटी है। गीता किराए पर एक बेटा व कोमल समेत दो बेटियों के साथ दक्षिणपुरी में किराए पर रहती थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छह व सात जुलाई की रात मजीदिया अस्पताल से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी निवासी संजीव कुमार को अस्पताल में लाया गया है। परिजन बता रहे हैं दुर्घटना हुई है, मगर संजीव की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसआई रवि बेनीवाल को पता लगा कि संजीव को पत्नी गीता उर्फ नजमा ने भर्ती कराया है।
गीता ने ये भी बताया कि वह पति के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदकर घर जा रही थी। दुर्घटना होने की वजह से उसके पति नीचे गिर गए। गोली लगने के बाद में गीता उर्फ नजमा ने कुछ नहीं बताया। मामला दर्जकर एसीपी प्रदीप कुमार की देखदेख में गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश यादव, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई विवेक तोमर व एसआई रवि बेनीवाल की टीम ने जांच शुरू की। गीता उर्फ नजमा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ये कहा कि ओखला डिपो के डीटीसी कर्मियों ने गोली मारकर संजीव की हत्या की है।