दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाजपत राय मार्केट, चांदनी चौक, कोटला मुबारकपुर, तुगलकाबाद, सीमापुरी आदि क्षेत्रों में छापेमारी कर नई फिल्मों की पाइरेटेड व नकली सीडी बेचने वाले नौ दुकानदारों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 5
पाइरेटेड सीडी बेचने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा ने आरोपियों के खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में आने वाली फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती और उड़ता पंजाब की पाइरेटेड सीडी और अश्लील फिल्मों की सीडी बरामद की हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पाइरेटेड सीडी बेचने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के रिलीज होने से पहले सीडी व पेन ड्राइव मार्केट में आ जाते थे। सभी आरोपियों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव के अनुसार इस तरह की सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार रिलीज से पहले ही बॉलीवुड फिल्मों की पाइरेटेड सीडी, अश्लील फिल्म व अश्लील एमएमएस की सीडी बेच रहे हैं।
4 of 5
पाइरेटेड सीडी बेचने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
बालाजी टेली फिल्म्स की ओर से ये भी शिकायत आई थी कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती और उड़ता पंजाब रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई हैं। इन सूचनाओं के बाद अपराध शाखा की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की और पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर दुकानों पर भेजा गया।