फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विवाहिता की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, मां ने बताया हत्या का सच

Thu, 07 Jul 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
1 of 5
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक में विवाहिता की हत्या के बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। मां ने बताई हत्या की वजह और हत्यारोपी का नाम। देखिए, ये रिपोर्ट।

2 of 5
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वारदात, रोहतक के कच्चा चमारिया रोड पर रोहतास नगर में आज की है। यहां महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान करने में जुट गई।

3 of 5
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतका की पहचान अंजू के रूप में हुई। अंजू की मां बाला के मुताबिक अंजू को उसका पति अपने साथ लेकर गया था। सुबह उसे सूचना मिल गई थी कि अंजू की हत्या हो गई है। उसने अंजू की हत्या का आरोप उसके पति के सिर ही मढ़ा।

4 of 5
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अंजू के पति ने उसकी हत्या के आरोप को सिरे से नकारा। मां बाला के मुताबिक बीती रात को रात को अंजू का पति बदहवास हालत में उनके पास पहुंचा था और कहा कि अंजू का एक लड़का उठा ले गया, लेकिन उसके साथ सिर्फ हाथापाई ही हुई।
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मां बाला के मुताबिक पुलिस उनकी बेटी के हत्यारे को जल्द पुलिस गिरफ्तार करे और चाहे वह अंजू का पति हो या फिर अन्य कोई उसे सजा मिलनी चाहिए। मामले में अंजू के परिजनों के बयान के आधार पर अंजू के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next
AU ऐप में पढ़ें