फरीदाबाद के सारन स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधी छुट्टी के समय स्कूल से निकल रहा कक्षा छह का छात्र लक्ष्मी कुमार (11) गेट से अंदर आ रहे मिड डे मील वाहन की चपेट में आ गया। लहूलुहान छात्र को स्कूल के टीचर तुरंत लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बहनों में अकेले बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
2 of 5
mid day meal vehicle
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचे सारन गांव के लोगों ने हंगामा किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्रधान अध्यापक शिव करण के मुताबिक शनिवार को सुबह 10:35 बजे आधी छुट्टी हुई थी। स्कूल में इस्कॉन की ओर से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए मिड डे मील भेजा जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
mid day meal vehicle
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को इस्कॉन का वाहन समय से थोड़ा देर से आया। आधी छुट्टी होने की वजह से करीब 1300 बच्चे कक्षा से बाहर निकल आए थे। लक्ष्मी कुमार भी बस्ता लेकर बाहर निकलने के लिए गेट के पास खड़ा था। मिड डे मील वाहन आने पर जैसे ही कर्मचारियों ने मुख्य गेट खोला लक्ष्मी कुमार बाहर की ओर भागा और वाहन के पिछले पहिए के नीचे आ गया। स्कूल के गेट पर बैठे मोची ने शोर मचाया कि बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया है।
4 of 5
mid day meal vehicle
- फोटो : अमर उजाला
इस पर चालक ने तुरंत ही वाहन बैक कर दिया, इस बार पहिया लक्ष्मी के पेट पर चढ़ गया। गेट पर शोर मचते ही टीचर राजेंद्र सिंह, उत्तम और विष्णु बाहर निकले। छात्र को लहूलुहान देख राजेंद्र सिंह ने तुरंत अपनी कार निकाली और बच्चे को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी कुमार को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर पिता मुकेश और पड़ोसी बीके सिविल अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने एमडीएम चालक और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की। एसएचओ सारन ने इंस्पेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि मुकेश की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।