wife murder
चेहरे को चाकू से बुरी तरह गोदा हुआ था, ताकि महिला की पहचान नहीं हो सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा की देखरेख में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर रामनिवास, एसआई बेंकटेश व नागेंद्र नागर की टीम कार्टन पर लिखे गुरुग्राम स्थित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के पते पर पहुंची। पता चला कि इस कार्टन में अलीगढ़ निवासी जावेद का यूईए से अलीगढ़ के लिए सामान आया था। जावेद का दिल्ली के शाहीन बाग में भी मकान है। जावेद ने सामान के कुछ कार्टन दिल्ली के मकान में डाल दिए थे और कुछ मेड ले गई थी। मेड के पास सभी कार्टन मिल गए। जावेद ने बताया कि उसने मकान को बिहार निवासी साजिद अली अंसारी व उसके भाई इश्तियाक आलम को किराए पर दे रखा है।