फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने बताया कैसे उसकी आंखों के सामने भीड़ ने ली पापा की जान

Sat, 26 Mar 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
विकास के बेटे रचित के मुताबिक, हमलावर आते ही उसके मामा पर टूट पड़े। उन लोगों ने मामा के सिर और चेहरे पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसके पिता ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
हमलावरों से बचने के प्रयास में उसके मामा और पिता भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा और घर से कुछ दूरी पर स्थित आनंद अस्पताल के पास अधमरा कर फरार हो गए। पंकज की ऐसी बेरहमी से पिटाई की गई थी कि उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
अगर रात में डॉक्टर का बेटा बाहर नहीं निकलता तो हादसा टल सकता था। डॉक्टर पंकज का बेटा आदित्य गली में बॉल की तलाश कर रहा था। इसी दौरान नासिर बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए आया।

4 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
पंकज ने बेटे को अपनी ओर खींचकर उसे बाइक की चपेट में आने से बचाया और नासिर को रुकने के लिए कहा। बाद में पंकज और नासिर में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
नासिर के साथ आए आठ दस लोगों में से कुछ ने पंकज के घर में घुसकर खिड़की के शीशे और गमले तोड़ दिए। रचित के मुताबिक, घर में मौजूद लोग चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन तोड़फोड़ करने वालों ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान मुख्य आरोपी नासिर की मां को हमलावरों को उकसाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
पुलिस सीसीटीवी में कैद बाइक के नंबर के जरिये नासिर तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की उम्र 20 से 21 साल के बीच है। जबकि नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली में डॉक्टर की हत्या
आरोपियों के परिवार वाले मजदूरी करते हैं। नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें