फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने का स्वागत करते ही ट्रोल हुए केजरीवाल, यूजर बोले- अब सबूत नहीं मांगोगे

Mon, 05 Aug 2019 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर को लेकर एतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने आज राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। गृह मंत्री ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है। बिल के पेश होने के बाद से ही विपक्षी नेता सदन में हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा। इसके बाद राजनीति से लेकर देश के हर वर्ग से इस फैसले के लिए सराहना और विरोध दोनों आ रहा है।

ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो हमेशा ही मोदी सरकार के तमाम फैसलों का विरोध करते रहे हैं उनके समर्थन में ट्वीट करते नजर आए  हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "हम जम्मू-कश्मीर पर आए सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। हमें उम्मीद है कि यह राज्य में शांति और विकास लाएगा।" हालांकि इस ट्वीट के बाद से ही केजरीवाल को सोशल मीडिया ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। जानिए लोग क्या कह रहे हैं...

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स केजरीवाल को ट्रोल कर रहे हैं और उन्होंने मोदी सरकार का जो समर्थन किया है उस पर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कुमार विश्वास ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। नीचे देखिए ट्वीट-
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोग केजरीवाल से पूछ रहे हैं कि अब आप सबूत नहीं मांगोगे?

4 of 5
memes - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक यूजर ने केजरीवाल से पूछा कि क्या अब वह पूर्णराज्य के दर्जे की बात नहीं करेंगे। दिल्ली के लिए तो आपको पूर्णराज्य का दर्जा चाहिए और दूसरे राज्यों के टूटने पर और उनके केंद्र शासित राज्य बनने का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
memes - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, सच बताना, दिल पे पत्थर रखकर ये लिखा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें