फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh met Azam: अस्पताल में आजम और अखिलेश की मुलाकात से कम हुई दूरियां, ढाई साल बाद ढाई घंटे में क्या-क्या बात हुई?

Thu, 02 Jun 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पार्टी विधायक आजम खां से मुलाकात की। दोनों ढाई  घंटे साथ-साथ रहे। करीब ढाई साल बाद हुई इस मुलाकात को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। दोनों के बीच रामपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद अखिलेश ने ट्वीट किया-अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना... जल्द स्वस्थ हों। सीतापुर जेल में बंद आजम खां और अखिलेश यादव के बीच चल रहे मन मुटाव को लेकर दोनों ने कभी सार्वजनिक बयान नहीं दिया। लेकिन आजम खां के मीडिया प्रभारी सहित अन्य समर्थकों ने खुलेमंच से आरोप लगाया। वह करीब 27 माह बाद जेल से छूटे तो शिवपाल ने मुलाकात की, लेकिन अखिलेश यादव से दूरी रही। इस बीच आजम खां विधानसभा में शपथ लिए और सदन में हिस्सा लिए बगैर लौट गए। उन्होंने अखिलेश की सीधी आलोचना तो नहीं की लेकिन इशारों में अपनी नाराजगी जताते रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आजम से मिले अखिलेश - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से
राज्यसभा चुनाव में कपिल सिब्बल को प्रत्याशी बनाए जाने पर आजम खां ने उन्हें बधाई दी। सियासी जानकारों ने कपिल सिब्बल के चयन को भी आजम खां की मंशा से जोड़ा। तीन दिन पहले आजम खां की तबीयत खराब हुई तो वह अस्पताल में भर्ती हो गए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आजम से मिले अखिलेश - फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला अस्पताल पहुंच गए और आजम खां से मुलाकात की। इससे सरगर्मी बढ़ गई। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश और आजम खां के बीच कपिल सिब्बल ने सेतू का कार्य किया। उनकी बातचीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को सर गंगाराम अस्पातल पहुंचे। 

 

4 of 7
अखिलेश यादव और आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यहां आजम खां से मुलाकात की। चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। सूत्रों का यह भी कहना है कि आजम खां के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने आजम खां से लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की। उधर अस्पताल सूत्रों ने बताया कि आजम की हालत बिल्कुल स्थिर है। दोनों नेताओं के बीच करीब ढाई घंटे बातचीत हुई है। 
विज्ञापन

6 of 7
आजम खां व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा का नेता नहीं वर्कर हूं : आजम
बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां से दिल्ली स्थित अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की। इससे एक दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में आजम खां ने खुद को सपा का नेता नहीं, बल्कि वर्कर होने की बात कही थी। आजम खां ने कहा था कि मैं सपा का नेता नहीं वर्कर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आजम खान और अखिलेश
साथ ही एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के उन्हें भाई कहे जाने पर कहा था कि उनके वालिद से मेरे रिश्ते अच्छे थे, उनसे मैं ज्यादा वाकिफ नहीं हूं तो कोई राय भी नहीं दे सकता लेकिन उन्होंने मुझे भाई कहा है तो उनका शुक्रिया। कोई एक सलाह दिए जाने के सवाल पर कहा कि सलाह तब दी जाती है, जब ली जाए। यह भी कहा कि राय देने का दर्जा मेरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें