फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moose Wala Murder: हर गाने में इस शख्स का नाम लेता था मूसेवाला, लॉरेंस बिश्नोई बोला-सिद्धू की हत्या के पीछे एक नहीं कई वजह हैं...

Thu, 02 Jun 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में मौजूद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। लॉरेंस बिश्रोई के निर्देश पर कनाड़ा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की करवाई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तीन महीने वाले रच ली गई थी। लारेंस बिश्रोई गिरोह के शार्पशूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि आरोपी लॉरेंस बिश्रोई पूछताछ में शुरूआत में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। स्पेशल सेल की नार्थन रेंज ने लॉरेंस बिश्रोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन पुलिस की पुलिस रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल की विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लारेंस बिश्रोई से बुधवार को कई घंटे पूछताछ की थी। लॉरेंस बिश्रोई ने पूछताछ में खुलासा किया पंजाब में कुछ दिन पहले उनके गिरोह के सदस्य विक्की मुथूखेड़ा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 8
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
इस सदस्य की हत्या करने वाले आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां पर ठहरे थे। इस सदस्य की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
लॉरेंस बिश्नोई
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला लारेंस बिश्रोई के गिरोह देवेंद्र बंबाही को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में देवेंद्र बंबाही व उसके गिरोह का जिक्र कर रहा था। हत्या का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री का बिजनेस भी है। 

4 of 8
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कारण सिद्धू मूसेवाला की हत्या करीब तीन महीने पहले रची गई थी। लारेंस बिश्रोई ने गोल्डी बराड़ से बात की थी और सिद्धू का काम करने के लिए बोला था।
विज्ञापन

5 of 8
lawrence bishnoi
बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्रोई के निर्देशों को उसके गिरोह के सदस्य पत्थर की लकीर मानते हैं। एक बार लारेंस बिश्रोई ने बोल दिया तो वह काम होना है, चाहे कैसे भी हो। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार पुलिस गनमैन थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया था। वारदात के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी साथ में नहीं थे। सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे, लेकिन रविवार शाम को वह अपनी थार को खुद चलाकर जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में करीब दस शूटर सवार थे और सभी के पास रिवाल्वर और पिस्तौल के अलावा विदेशी एके-47 थी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी पर सामने और चालक साइड से लगातार गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोलियां मूसेवाला के सिर पर, तीन गोलियां सीने और सीधे हाथ पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी थार के अंदर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं बदमाश हत्या के बाद ललकारे मारते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें