केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम -3 डिग्री रहा। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत चंद्रशिला आदि ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फबारी हुई है। इधर, रुद्रप्रयाग समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, मयाली, जखोली में बारिश हुई है।