फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश: हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान पर बहती रही गंगा, हल्द्वानी में गौला नदी का एप्रोच पुल टूटा, तस्वीरें

Tue, 19 Oct 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हल्द्वानी में गोला नदी उफान पर आने से नदी पर बना अप्रोच पुल टूट गया। जिसके कारण वहां आवाजाही बंद हो गई है। टनकपुर में शारदा नदी के उफान से क्रशर मार्ग ने नाले का रूप ले लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में उफान पर नदियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। पहाड़ों में बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। उधर, हल्द्वानी में गोला नदी उफान पर आने से नदी पर बना एप्रोच पुल टूट गया। जिसके कारण वहां आवाजाही बंद हो गई है। टनकपुर में शारदा नदी के उफान से क्रशर मार्ग ने नाले का रूप ले लिया है।

Uttarakhand Rainfall: कुमाऊं में बाढ़ जैसे हालात, रामगढ़ में बादल फटा, अलग-अलग जगहों पर अब तक सात की मौत

मंगलवार की सुबह गोला नदी का जलस्तर 90 हजार क्यूसेक पार हो गया, जिससे अप्रोच पुल टूट गया। सूचना पर प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क का जायजा लिया। नदी का जलस्तर बढ़ने से गोला बैराज को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण नाला भी उफान पर आ गया जिससे नाले के किनारे बना एक मकान बह गया।

उत्तराखंड में बारिश से आफत: पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी से फोन पर ली नुकसान की जानकारी
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में सुबह साढ़े आठ बजे से पानी के जलस्तर में बढोतरी हुई है। इसके बाद से प्रशासन अर्लट मोड पर है। बैराज के खतरे का निशान 294 मीटर पर है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि रात 12:00 बजे के बाद टिहरी बांध व श्रीगंगानगर से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

3 of 7
ऋषिकेश में गंगा के उफान पर आने से डूबे घाट - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बारिश के चलते गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। सोमवार देर रात से ही गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। गंगा परमार्थ निकेतन घाट स्थित शिवमूर्ति को छूकर बहने लगी। लोगों को जब यह नजारा देखा तो उनको 2013 की भीषण आपदा की याद आ गई।  प्रशासन तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को आश्रय स्थलों में शिफ्ट कर रहा है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 340.30 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा चेतावनी निशान 340.50 मीटर के बिल्कुल करीब पहुंच गई है।

4 of 7
ऋषिकेश में गंगा घाट डूबा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग ने मैदानी जिलों का प्रशासन अलर्ट कर दिया है। पुलिस गंगा के तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। वहीं चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, चंद्रभागा के आसपास रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। त्रिवेणी घाट का आरती स्थल, परमार्थ घाट, नाव घाट, शत्रुघ्न घाट आदि पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों तक आया पानी - फोटो : अमर उजाला
कोसी नदी में पानी बढ़ने से रामनगर के गर्जिया मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वहीं बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। कोसी बैराज पर कोसी नदी का जलस्तर 1,39,000 क्यूसेक है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। कोसी बैराज में खतरे का निशान 80000 क्यूसेक है।
विज्ञापन

6 of 7
नैनीताल की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
उधर, नैनीताल में भारी बारिश से कई जगह पानी भर गया है। वहीं, तल्लीताल चौराहे में (डांठ) में लगभग दो इंच की दरार पड़ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। कैंट रोड में पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण दुकानों के अंदर फंसे लोगों को सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिजॉर्ट में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
नदी के ओवरफ्लो होने से कोसी नदी का पानी रामनगर-रानीखेत मार्ग स्थित लेमन ट्री रिजॉर्ट में घुस गया था। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक इस दौरान लगभग 100 लोग फंस गए थे। वे सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें