फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शहीद हरेंद्र की अंत्येष्टि में उमड़ी भीड़, बेसुध हुई मां और पत्नी, पिता बोले-बेटे की शहादत पर गर्व, तस्वीरें

Tue, 19 Oct 2021 07:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार) 
विज्ञापन
1 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुुए रिखणीखाल के पीपलसारी गांव के नायक हरेंद्र सिंह रावत का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचा। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजन बदहवास हो गए। शहीद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ पीपलसारी घाट पर किया गया।

शहीद के सात वर्षीय बेटे आदित्य व छोटे भाई प्रमोद सिंह रावत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हरेंद्र सिंह अमर रहे... के जयकारे लगे। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग पगडंडियों से होते हुए अंतिम विदाई देने के लिए घाट तक पहुंचे। 

जवान बेटे का पार्थिव शरीर जैसे ही घर की दहलीज पर पहुंचा, मां सरोजनी देवी का मानो कलेजा फट गया। देर तक वह अपने बेटे के पार्थिव शरीर को निहारती रही और फिर उससे लिपटकर बिलखने लगी। यही हाल शहीद की पत्नी लता का रहा। पति के शव को देखते ही वह बेसुध हो गई। पूर्व सैनिक पिता छवाण सिंह रावत भी गमगीन हो गए।



उन्होंने किसी तरह अपने को संभाला और फिर घर के सदस्यों को संभालने का प्रयास करने लगे। पिता बोले कि बेटे पर गर्व है। उसने देश के लिए शहादत दी। अंतिम यात्रा के दौरान पूरी रिखणीखाल गांव भारत माता की जय... और शहीद नायक हरेंद्र सिंह अमर रहे... के जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण शहीद हरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। मंगलवार सुबह शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के जवान रिखणीखाल अस्पताल से उनके गांव पीपलसारी ले गए। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा तो लोग रो पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पिता छवाण सिंह, माता सरोजनी देवी, पत्नी लता देवी, पुत्र आदित्य, पुत्री आकाशी और भाई प्रमोद समेत सभी परिजन ताबूत से लिपटकर बिलखते रहे। अंतिम दर्शनों के बाद घर से 10 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंत्येष्टि स्थल पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, हरेंद्र तेरा नाम रहेगा..., शहीद हरेंद्र अमर रहे... के नारे लगाए।

4 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पीपलसारी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। सेना के जवानों ने शहीद के सम्मान में शस्त्र उलटे कर सेना के बैंड दल की मातमी धुन के बीच गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद साथी को अंतिम विदाई दी। सेना की ओर से शहीद के पार्थिव शरीर पर ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल विवेक मिश्रा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विधायक दिलीप रावत, एडीएम ईला, एसडीएम स्मृता परमार, रिखणीखाल के थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोदी, दीनबंधु बलोदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद हरेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गार्ड ऑफ ऑनर टीम में सूबेदार उत्तम सिंह 48आरआर, एसएम जसपाल सिंह 16वीं गढ़वाल, नायब सूबेदार भरत सिंह 16 वीं गढ़वाल, के अलावा हवलदार चंद्रशेखर, नायक रामनिवास, नायक रमन, अंकित अजय रावत, अजय गुसाईं, जयप्रकाश, आशीष, नरेश, सीएचएम बचन सिंह, राइफलमैन सौरभ, राइफलमैन आकाश शामिल रहे। बैंड दल की अगुवाई नायब सूबेदार त्रिभुवन कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें