होटल का एक हिस्सा ढहा
- फोटो : अमर उजाला
राजमार्ग पर नगुण के पास गोजमेर में शनिवार सुबह पहाड़ी धंसने से सड़क सुबह पांच बजे बंद हो गई, जिससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतार लंबी होने लगी। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से मलबा हटाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।