फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली में बना उत्तर भारत का पहला ऑर्किड पार्क, संरक्षित की गईं 48 प्रजातियां, तस्वीरें...

Fri, 30 Jul 2021 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में बना ऑर्किड पार्क - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड वन विभाग की शोध शाखा की ओर से ऑर्किड के संरक्षण के लिए चमोली जिले में गोपेश्वर के समीप खल्ला गांव में ऑर्किड पार्क स्थापित किया गया है। यह ऑर्किड पार्क उत्तर भारत का पहला पार्क है जो खल्ला गांव में है।

बंजर भूमि पर फूलों का संसार: नौ हजार फीट की ऊंचाई पर तैयार हुआ ट्यूलिप गार्डन, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

शुक्रवार को वन शोध शाखा के मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी और वानस्पतिक सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त निदेशक डॉ. एसके सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। ऑर्किड विशेषज्ञ डा. एसके सिंह ने कहा कि चमोली के मंडल क्षेत्र में ऑर्किड की 48 प्रजातियां खोजी गई हैं।

रिसर्च: फूलों की घाटी और हिमाचल में पौधों की 23 प्रजातियां संकटग्रस्त, विलुप्त होने की कगार पर तीन प्रजातियां

ऑर्किड वनस्पति जगत का सुंदर पुष्प है, जो अपने विशिष्ट औषधीय गुणों के साथ ही अपने अद्भुत रंग-रूप, आकार एवं आकृति तथा लंबे समय तक ताजा बने रहने के गुण के कारण अंतरराष्ट्रीय पुष्प बाजार में विशेष स्थान रखता है।

प्राचीन काल से ही ऑर्किड की चार प्रजातियों जीवक, ऋषभक, रिद्धि और वृद्धि का प्रयोग च्यवनप्राश बनाने के साथ ही कई असाध्य रोगों को दूर करने में किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑर्किड स्वरोजगार का एक अच्छा साधन बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
चमोली में बना ऑर्किड पार्क - फोटो : एएनआई
मुख्य वन संरक्षक (वन अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि इस पार्क का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्किड के संरक्षण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही इसे स्वरोजगारोन्मुखी बनाना भी है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑर्किड पार्क - फोटो : एएनआई
इससे स्थानीय स्तर पर कृषिकरण के जरिये आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकेंगे। इस मौके पर ऑर्किड सोसाइटी का गठन भी किया गया। इस मौके पर सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट, मनोज नेगी, मंगला कोठियाल, वन सरपंच गोविंद बिष्ट, ग्राम प्रधान अरविंद बिष्ट, आदि मौजूद थे। संचालन विनय सेमवाल ने किया।

4 of 5
ऑर्किड पार्क - फोटो : एएनआई
देश में ऑर्किड की कुल 1,256 प्रजातियां हैं। इनमें 388 प्रजातियां खतरे की जद में हैं। उत्तराखंड में ऑर्किड की 238 प्रजातियां हैं। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण मंडल घाटी में अभी तक इसकी 48 प्रजातियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑर्किड पार्क - फोटो : अमर उजाला
शोध शाखा के रेंजर हरीश नेगी ने बताया कि खल्ला गांव के ऑर्किड पार्क में स्थानीय वन पंचायत एवं महिला मंगल दल के सहयोग से एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऑर्किड की 13 प्रजातियों का संरक्षण किया जाएगा। पार्क में प्रमुख रूप से सिंबोडियम, डेंड्रोबियम, थुनिया जैसी सुंदर फूलों वाली ऑर्किड प्रजाति का संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें