चकराता में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम ही आसमान में बादल छा गए थे। बुधवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। चकराता के लोखंडी, लौहारी, बुधेर, देवबन, मुंडाली, खड़बा, कनासर में बर्फबारी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।