रोमांच और साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए देहरादून में अपार संभावनाएं हैं और पहाड़ों की खूबसूरती का कायल कौन नहीं है। राजधानी देहरादून के आसपास ऐसी कई जगह हैं जहां पर लोग शहर के शोर शराबे से दूर जाकर शांत वादियों में वक्त बिताते हैं।
खासकर जब से युवाओं ने पिछले कुछ समय से राजधानी से सटे इन इलाकों में जाना शुरू किया है ये जगह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप होने लगे। आज स्थिति ये है कि वीकेंड पर इन जगहों पर न सिर्फ शहर के लोगों का बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का भी तांता लगा रहता है।
तो आज आपको एक ऐसी जगह से रूबरू कराते हैं जहां से आप न सिर्फ खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे बल्कि यह एक बेहद रोमांचकारी सफर भी है। आज की युवा पीढ़ी को खासतौर पर रोमांच पसंद है और रोमांच का दूसरा नाम है होराइजन स्काई एक्सपीरीयन्स। देहरादून मसूरी रोड पर आप इस होराइजन स्काई डाइनिंग एक्सपीरियंस का मजा ले सकते हैं।