फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यूटिलिटी, तीन लोगों की मौत, ग्राउंड जीरो की तस्वीरें...

Sun, 26 Dec 2021 05:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गजोली-भंकोली मोटरमार्ग पर सड़क हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भंकोली से अगोड़ा की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तराखंड: चमोली में रविवार रात हुआ हादसा, बरात छोड़कर वापस आ रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और क्यूआरटी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को खाई से निकाला। रविवार को दोपहर बाद करीब साढ़े बारह बजे असी गंगा घाटी के गजोली-भंकोली मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें शांतिलाल (45) पुत्र बालम लाल, जसपाल सिंह (35) पुत्र स्व.रामचंद्र दोनों निवासी भंकोली व वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र अगोड़ा की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान भंकोली ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

3 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शवों को खाई से निकाल लिया गया है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
 

4 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। वाहन में चालक सहित तीन ही लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और क्यूआरटी टीम हादसे वाली जगह पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें