पार्टी उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की सीमा नारसन बार्डर पर पहुंचने का आह्वान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता रामपुर तिराहे तक जमा हो गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग उनके स्वागत में उमड़े हैं, उससे अब स्पष्ट हो गया है, लोग उनके नेतृत्व में इस राज्य की कमान सौंपने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तो हाईकमान ने भी कह दिया है कि सामूहिक नहीं, हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बाद किसी के मन में कोई सवाल नहीं रहना चाहिए।