जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
फायर सीजन की अवधि बढ़ेगी
वन विभाग जंगल की आग को लेकर 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन घोषित करता है। पर जो हालात हैं, उसमें यह अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण निशांत वर्मा का कहना है कि सभी डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों को 20 जून तक फायर सीजन की तरह ही सतर्क रहने और फायर वॉचर को तैनात रखने समेत अन्य निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्थितियों की समीक्षा कर आगे का कदम उठाया जाएगा।