इसके बाद भगवंत मान रोड शो करने के लिए जसपुर पहुंचे। यहां किसान संकल्प यात्रा में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आप सांसद का जोरदार स्वागत किया।
जसपुर से काशीपुर आते समय भगवंत मान के काफिले का आम जनता एवं किसानों ने स्वागत किया। हजारों की तादाद में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के साथ रोड शो निकाला। आप नेता भगवंत मान के रोड शो में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस रैली में मौजूद रहे।
मुख्य चौराहे के बाद संकल्प यात्रा का काफिला चीमा चौराहा होते हुए बाजपुर के लिए प्रस्थान कर गया। रोड शो के दौरान चारों ओर आम आदमी पार्टी की टोपी और झंडे ही नजर आ रहे थे।