फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल: काशीपुर में दी चौथी गारंटी, फिर कहा- विरोधी मुझे देंगे गाली, तस्वीरें

Tue, 14 Dec 2021 06:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रदेश में लंबे समय से छह जिले काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, कोटद्वार, रुड़की और यमुनोत्री की मांग चल रही है। प्रदेश में आप की सरकार आने के एक महीने के भीतर यह छह के छह जिले बना दिए जाएंगे। 

Arvind Kejriwal: उत्तराखंड में केजरीवाल का नया एलान, सरकार आई तो हर महिला को प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपये

मंगलवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काशीपुर पहुंचे। राम लीला मैदान में जन सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है। इस बार के चुनाव में महिलाएं दोनों पार्टियों को पास नहीं आने देंगी। वोट देने से मना कर देंगी। अबकी बार प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाएं बनाएंगी।
विज्ञापन

2 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ में रह रहीं ग्रामीण महिलाओं पर फोकस करते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार व कांग्रेस पर हमला बाेलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की अब तक की सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम उठान नहीं उठाया है। उत्तराखंड में विकास के नाम पर सरकार की कोई प्लानिंग नहीं है। 
 

4 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि मेरी महिला संबंधी इस गारंटी की जानकारी होते ही विरोधी मुझे गाली देना शुरू कर देंगे। सबसे पहला सवाल होगा कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार है कि नहीं। जवाब में महिलाओं ने भ्रष्टाचार होने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश का बजट 55,000 करोड़ है। अगर 20 प्रतिशत भी भ्रष्टाचार मान लिया जाए तो भी 11,000 करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी नेताओं की जेब में और फिर वहां से स्विस बैंक में चले जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
काशीपुर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
एक अनुमान के अनुसार उत्तराखंड की सभी महिलाओं को प्रति महीने एक हजार रुपये देने के लिए सिर्फ तीन सौ करोड़ रुपये चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पैसा भ्रष्टाचारी नेताओं की जेब की जगह महिलाओं के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनता पर लुटेगा खजाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जनहित की योजनाओं से बौखलाकर विरोधी कहते हैं कि केजरीवाल तो खजाना लुटा रहा है। अरे खजाना तो भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने इन 20 सालों में लूटा है। अब यह बंद होगा। अब पैसा नेताओं की नहीं बल्कि जनता की जेब में जाएगा। उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज रहीं भाजपा और कांग्रेस की सरकार दोषी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें