अजय टम्टा
- फोटो : पीटीआई
कहते हैं कि पार्टी में दलित नेताओं की कमी नहीं है, कांग्रेस दलितों के नाम पर सिर्फ सियासत करती है, जबकि भाजपा उनके लिए ठोस कदम उठाती है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस वक्त भाजपा के पास गिनेचुने ही दलित चेहरे हैं लेकिन इनमें से कोई भी यशपाल आर्य जैसे बड़े आधार वाला नाम नहीं है। भाजपा में बड़े दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और दूसरी बार के सांसद अजय टम्टा ही प्रमुख नाम हैं।