यशपाल आर्य, संजीव आर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
यह चर्चा पहले ही आम थी कि आर्य भाजपा के भीतर सहज नहीं हैं। कांग्रेस के हलकों से भी ऐसी सूचनाएं आ रहीं थीं कि आर्य घर वापसी कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी संकेत दिए थे कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और 15 अक्तूबर के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को पता चल जाएगा।