फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का आरोप:...तो पूर्व नियोजित थी चर्च में हमले की घटना, प्रार्थना कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से बोला हमला, तस्वीरें

Sun, 03 Oct 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में हमला - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के चर्च में अचानक हमले की घटना को पूर्व नियोजित माना जा रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि हमले के लिए पहले ही योजना तैयार की गई होगी। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर चर्च पहुंचे और हमला बोल दिया। पुलिस इस संबंध में गहनता से जांच कर रही है। साथ ही शहर का माहौल खराब न हो, इसे लेकर सतर्कता भी बरत रही है।

रविवार सुबह चर्च में हमला कर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की घटना से हर कोई हैरान है। जिस तरह बड़ी संख्या में लोग चर्च में पहुंचे और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बाद में मामला बड़ा हो गया। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन से लेकर लोगों में कई तरह के सवाल तैर रहे हैं। पहला सवाल यह है कि चर्च में इस तरह अचानक हमला करने की योजना आनन फानन नहीं बनी होगी। आशंका है कि हमले की योजना पूर्व नियोजित रही होगी। पहले से ही पूरी रूपरेखा तैयार की गई होगी।

उत्तराखंड: धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च में मारपीट के बाद तोड़फोड़ और लूटपाट, 250 लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं, चर्चा यह भी चल रही कि हमलावरों को इस बात की जानकारी रही होगी कि कुंजा बहादरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम है और पुलिस अधिकारी व फोर्स वहां व्यस्त होगा। पुलिस फोर्स की व्यस्तता के बीच इस घटना को अंजाम दे दिया गया हो। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में हमला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम में एक चर्च है। रविवार सुबह करीब दस बजे ईसाई धर्म के लोग यहां प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में चर्च में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इसी बीच करीब ढाई सौ लोगों ने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने कुर्सी, खिड़की, बाइक और फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीबीआर चोरी कर ले गए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट की गई। 

4 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
चर्च में घुसकर हमले से ईसाई धर्म के लोगों में भारी गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे घर नहीं जाएंगे। उन्हें पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा चाहिए। पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

5 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना जंगल में आग की तरफ शहर से लेकर देहात तक फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। उधर, मोबाइल पर भी लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेते रहे। एकबारगी तो लोगों को लगा कि यह घटना कोई बड़ा रूप न ले ले, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को काबू कर हालात सामान्य करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुड़की में धर्मांतरण के आरोप में चर्च में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
चर्च में अचानक हमले से पुलिस-प्रशासन से लेकर चर्च और शहर के लोग भी हैरत में पड़ गए। आसपास के लोगों को भी अंदाजा नहीं था कि चर्च पर अचानक हमला हो जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया पर भी चर्च की घटना तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें