फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कभी पहाड़ी टोपी तो कभी गुलाबी पी-कैप पहने दिखे प्रधानमंत्री, तस्वीरों में देखें खास अंदाज

Sat, 06 Nov 2021 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहनावा सबसे खास होता है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान वह स्लेटी रंग के कोट, भूरे रंग के वास्केट, सफेद कुर्ता-पायजामा, काले-सफेद व हल्के स्लेटी रंग का शॉल ओढ़े हुए थे। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जब उतरे तब उन्होंने पहाड़ी टोपी पहनी हुई थी। लेकिन बाद में वह गुलाबी रंग की ऊनी पी-कैप पहने नजर आए।

केदारनाथ में मोदी: गर्भगृह में पूजा कर प्रधानमंत्री ने लिया बाबा का आशीर्वाद, आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण

प्रधानमंत्री के अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक नरेंद्र मोदी पांच बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इन दौरों में पीएम मोदी का पहनावा सबसे अलग रहा। पहली बार वह सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ नीली स्वेटर व चेकदार वास्केट में आए थे।

केदारनाथ में पीएम मोदी: 35 टन वजनी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को बनाने में लगे नौ महीने, जानें खास बातें

वर्ष 2018 नवंबर में वे कोट-पेंट पहनकर आए थे। मई 2019 में वे विशेष पोशाक पहने धाम पहुंचे, जो चर्चाओं का केंद्र रहा।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
2019 में पीएम ने हिमाचली टोपी को अलग तरीके से पहना था। उस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहना गया लंबा कुर्ता जो लद्दाख का मुख्य परिधान गौंछा और कमर पर बांधा साफा उनके नए रूप को प्रस्तुत कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी प्रधानमंत्री ने पहाड़ी टोपी पहनी। हालांकि कुछ देर बाद वह गुलाबी ऊनी पी-कैप पहने नजर आए। इस दौरान उनका काला चश्मा भी काफी चर्चा में रहा।

केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा

4 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
इस दौरान केदारनाथ आपदा का जिक्र कर वह भावुक हो गए। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें