सीएम ने किया आपदाग्रस्त इलाके का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बारिश के कारण बीआरओ कैंप ऐलागाड़ और कुलागाड़ पुल के पास 100 मीटर सड़क जगह-जगह से ध्वस्त हो गई है। इससे ग्रामीण 10 किमी पैदल यात्रा कर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। तल्ला, मल्ला दारमा के लिए सड़क 70 दिन से बंद है। इससे सीमांत के 40 से 50 गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के लोगों को 25 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।