फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : इन पांच मजारों पर आते हैं सभी धर्म के लोग, पूरी होती है हर मुराद, तस्वीरों में देखें...

Wed, 28 Oct 2020 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की स्थित पिरान कलियर धार्मिक स्थल है। यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां मुख्य मजार साबिर पाक की है। इनके अलावा चार अन्य शख्सियत की मजारे भी हैं। कहते हैं कि यहां पर हर किसी की मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
साबिर पाक को हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी भी कहा जाता है। जायरीन सबसे पहले इनकी जियारत करते हैं। साथ ही चादर पेश कर मुरादें मांगते हैं और प्रसाद पेश करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
mazar - फोटो : अमर उजाला
इमाम साहब को हजरत इमाम अबू सालेह रहमतुल्लाह अलैहि कहा जाता है। ये उसूलों के पक्के और कौम के खिदमतगार थे। इनके दर्जनों ऐसे किस्से हैं, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। 
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हजरत किलकिली साहब रहमतुल्लाह अलैहि (किलकिली साहब) के बारे में कहा जाता है कि जब यहां के रजा ने इंसानियत को शर्मसार कर डाला तो उन्होंने गुस्से में एक ऐसी चीख मारी कि सारा इलाका ही थर्रा उठा और उन्हें लोग किलकिली शाह के नाम से पुकारने लगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हजरत पीर गायब अली साहब की मजार पर लोग अपने चेहरे या किसी और जगह पर निकल आए मस्सों, गांठ से निजात पाने के लिए नमक और झाड़ू चढ़ाकर अपने लिए दुआ मांगते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से परेशानी से निजात मिल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हजरत अबदाल साहब रहमतुल्लाह अलैहि की मजार पर लोग अपनी परेशानियों की एक लिस्ट बनाकर वहां छोड़कर आ जाते हैं। कहते हैं कि कुछ ही दिनों में उनकी परेशानी दूर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें