फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे कई जगह बना जानलेवा, ऊपर चट्टान और नीचे बह रही अलकनंदा, तस्वीरें...

Tue, 27 Oct 2020 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/पीपलकोटी
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
ऑलवेदर रोड परियोजना के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर जानलेवा बना हुआ है। गुलाबकोटी और भनेरपाणी में हाईवे बेहद संकरा होने से गुलाबकोटी में वाहनों का संचालन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। गुलाबकोटी में ऊपर से चट्टान और नीचे से अलकनंदा बह रही है। बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में चट्टानी भाग पर कटिंग कार्य चल रहा है। गुलाबकोटी में भी चट्टान के बड़े हिस्से को तोड़ा जा रहा है जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि गुलाबकोटी में सड़क दुरुस्त करने के लिए नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों को कहा गया है। इन दिनों चारधाम परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर युद्धस्तर पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यहां कई जगहों पर हाईवे बदहाल स्थिति में है। गुलाबकोटी में वाहनों की आवाजाही के लिए अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण यहां वाहनों का संचालन प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इधर, एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की का कहना है कि गुलाबकोटी में दिसंबर माह तक चट्टान काटकर हाईवे चौड़ीकरण पूरा कर लिया जाएगा। भनेरपाणी में हाईवे के संकरे भाग पर डामरीकरण कर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें