फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar-Pauri NH: सिद्धबली मंदिर के पास आया हाथियों का झुंड, श्रद्धालुओं और राहगीरों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी

Mon, 01 Jan 2024 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

घटना शाम करीब साढ़े पांच की की है। हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आए तो लोग सड़क से पीछे ही रुक गए। इस दौरान राहगीरों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोटद्वार पाैड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने कार्बेट के रिसेप्शन सेंटर के पास सोमवार शाम को हाथियों का एक झुंड आ गया। गनीमत यह रही कि हाथियों के झुंड की चपेट में कोई नहीं आया।

हाथियों को सड़क पर देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। हाथी ने सड़क पर जमा लोगों को थोड़ी दूर तक दौड़ाया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। बाद में हाथियों का झुंड यहां से खोह नदी में उतर गया।

VIDEO : नए साल के पहले दिन सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन कर मांगी मुरादें
विज्ञापन

2 of 5
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नए साल के मौके पर हजारों लोग सिद्धबली मंदिर के दर्शनों के लिए आए हुए थे। शाम करीब सवा पांच बजे भीड़ काफी छंट चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों लोग इस क्षेत्र में मौजूद थे। काफी बच्चे चिल्ड्रन पार्क में भी खेल में मस्त थे। तभी एक शिशु समेत छह हाथियों का झुंड सड़क पार करने के लिए जंगल से निकला।
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
हाथी का नियमित गलियारा होने के कारण लैंसडौन वन विभाग के कर्मचारी आसपास ही मौजूद थे। वाहनों के शोर और लोगों की भीड़ के बीच काफी देर तक हाथियों को जब खोह नदी में जाने के लिए सड़क पार करने का समय नहीं मिला तो उन्होंने चिंघाड़ कर पहले चेतावनी दी और फिर सड़क पर धमक गए।

4 of 5
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
करीब 45 मिनट तक हाथी सड़क के आसपास जमे रहे। इस दौरान दोनों ओर का यातायात थम गया। हाथी के खोह नदी में जाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। सोमवार को हाथी काफी देर तक पुलिंडा मार्ग पर भी चहलकदमी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ नवीन पंत ने बताया कि तिलवाढांग में वन विभाग की चौकी है। यहां पर वन कर्मी मुस्तैद रहते हैं। हाथी को चिढ़ाना नहीं चाहिए। हाथी दिखने पर उसे जाने का रास्ता दिया जाना चाहिए, अन्यथा वह हिंसक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें