फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, हर तीसरी कांवड़ पर लहरा रहा तिरंगा, तस्वीरें...

Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेला इस समय अपने चरम पर है। यात्रा में आस्था और जोश के साथ देशभक्ति की भी झलक दिखाई दे रही है। हर तीसरी कांवड़ पर तिरंगा लगा हुआ है। मेरठ से 15 साथियों के साथ कांवड़ लेने आए विक्की कुमार ने बताया कि वह सुख समृद्धि की कामना के साथ साथ देश की तरक्की के लिए भी कांवड़ लेने आए हैं। इस वजह से तिरंगा उनकी कांवड़ यात्रा का खास हिस्सा है। उनके सभी साथियों ने अपनी कांवड़ पर तिरंगा झंडा लगाया हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से आए रूपेश कुमार और उनके साथियों ने भी कांवड़ पर तिरंगा सजाया हुआ है और वह भोले का गुणगान करने के साथ साथ भारत माता की जय जैसे नारे लगाकर यात्रा को और ज्यादा जोशीली बना रहे हैं। मुजफ्फरनगर से भी युवा मंगल दल के करीब 25 सदस्य कांवड़ लेने आए हैं। गंतव्य की तरफ रवाना होते से पहले उन्होंने अपनी कांवड़ को तिरंगे झंडे से सजाया। 
विज्ञापन

3 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दल के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि वह पिछले कई सालों से कांवड़ लेने आ रहे हैं और यहां से देश भक्ति की धारा बहाते हुए कांवड़ के साथ साथ तिरंगा लेकर चलते हैं।  दुकानदार राजकुमार ने बताया कि दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत के तिरंगे झंडे उनके पास उपलब्ध हैं। देवेंद्र कुमार और और राहुल आदि दुकानदारों ने भी बताया कि कांवड़ मेले में तिरंगे की भारी डिमांड है।

4 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहर में शिवभक्त कांवड़ियों के आगमन से मार्गों पर चहुंओर शिव के जयकारों की गूंज है। शुक्रवार की दोपहर इंद्रदेव ने भी भोले के भक्तों का बारिश की फुहारों से स्वागत किया। डीजे की धुन और बारिश की बूंदों के बीच शिवभक्त जमकर थिरके। 
विज्ञापन

5 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में भोले के भक्त गंगाजल लाकर उससे भगवान शिव का अभिषेक कर स्वयं को धन्य मानते हैं। हाईवे पर हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। महिलाओं की संख्या भी कम नहीं। वहीं, दिव्यांग भी इस कठिन डगर को पार करने के लिए जयघोष के साथ बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के साथ पुलिसकर्मियों का भी उत्साह देखने लायक है। पुलिसकर्मी शिवभक्तों की सेवा में दिनरात जुटे हैं। भटके कांवड़ियों को मिलाने और घायलों को उपचार दिलाने के लिए खाकी दिनरात सेवा कर रही है। हाईवे से लेकर कोतवाली और थानों में पुलिसकर्मी 20 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट भी अधीनस्थों का हौसला बढ़ाने के लिए दिनरात कांवड़ यात्रा का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहर से होकर गुजरने वाली रंगबिरंगी और अनोखी कांवड़ देखने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में हाईवे किनारे जमा हो रहे हैं। शाम से ही हजारों की संख्या में लोग हाईवे किनारे पहुंच जाते हैं। साथ ही कांवड़ियों के संग डीजे की धुन पर शहर के लोग भी जमकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें