कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
सेवा संकल्प और अडिग अनुष्ठान के इस महापर्व में एक दिव्यांग के हौसले को भी लोग सलाम कर रहे हैं। अपने तीन पहिया वाहन से दिव्यांग उन तमाम कांवड यात्रियों के बीच हर-हर बम-बम की गूंज के साथ कदम ताल करते हुए हरिद्वार पहुंचा है। तीन पहिया वाहन में अपनी कांवड़ टांगे हरियाणा निवासी सुंदर पाल का कहना है कि हाथ और पैर से नहीं आस्था के इस महापर्व में इच्छा शक्ति से भक्त पहुंच रहे हैं।