फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 रुपए के पीछे भुट्टे वाले की जान का दुश्मन बना ठेकेदार, खुद गवाई जान

Thu, 28 Jul 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
contractor shot corn cob vendor then killed himself - फोटो : amar ujala
देहरादून में भुट्टा खरीदते समय हुए विवाद के बाद में शराब के नशे में धुत्त ठेकेदार ने भुट्ट विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन

2 of 5
contractor shot corn cob vendor then killed himself
मात्र 60 रुपए के लिए मोहिनी रोड पर पूरा खून-खराबा हुआ। सर्दी के दिनों में ठेकेदार द्वारा खरीदी गई मूंगफली की रकम बच्चों से वसूलने को लेकर हमलावर खफा था। सोमवार रात इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद ही ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आग उगली थी। भुट्टा विक्रेता जोगेंदर खुशकिस्मत रहा कि जानलेवा हमले में वह बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दिए अपने बयानों में घटनाक्रम की पूरी कहानी बयां की है।
विज्ञापन

3 of 5
contractor shot corn cob vendor then killed himself
पुलिस के मुताबिक डालनवाला क्षेत्र के नया गांव मोहिनी रोड निवासी संजीव जयसवाल एमडीडीए के ठेके लेने का काम करता था। सोमवार रात वह मोहिनी रोड पर जोगेंदर के ठेले पर भुट्टा खरीदने गया था। भुट्टा लेते समय एक पुराने विवाद को लेकर उनके बीच गरमा-गरमी हो गई। विवाद बढ़ने पर संजीव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जोगेंदर पर फायर झोंक दिया। गोली जोगेंदर के हाथ पर लगी। गोली चलते ही वहां हड़कंप मच गया। संजीव उस समय वहां से चला गया।

4 of 5
contractor shot corn cob vendor then killed himself
बताया जा रहा है कि कुछ देर में वह वापस लौटा और जोगेंदर पर दोबारा फायर किया। गोली लगते ही जोगेंदर समेत आस-पास के लोग वहां से भाग गए। इसके बाद संजीव ने कनपटी से सटाकर खुद को भी गोली मार ली। लहूलुहान हालत में आराघर चौकी प्रभारी महिपाल रावत ठेकेदार संजीव को लेकर कोरोनेशन पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि गोली लगने से घायल भुट्टा विक्रेता जोगेंदर को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
contractor shot corn cob vendor then killed himself
फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. सदानंद दाते और एसपी सिटी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के बीच पहले भी विवाद की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें