फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नशे का काला सच, जिनके साथ स्मैक पीता था, वही बने 'कातिल'

Thu, 28 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नशे के लिए लुधियाना में दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सभी दोस्त ही थे। एक साथ रहते और बराबर मात्रा में स्मैक पीते थे। बीते दिन स्मैक ने रंग दिखा ही दिया और दोस्त ही दोस्त के कातिल बन गए। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
नशे के लिए लुधियाना में दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना, पंजाब के लुधियाना में हुई। दोस्तों ने दोस्त के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया और उसकी मां, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोस्त का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हमलावरों के साथ मिलकर स्मैक खरीदा और हिस्से से कुछ ज्यादा पी गया। हमले से पहले हमलावरों ने उसके घर जाकर हिस्से से ज्यादा स्मैक पीने के कारण 400 रुपए की मांग की। जब उसके पैसे देने से इंकार किया तो सुबह तेजधार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 5
नशे के लिए लुधियाना में दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान गुरजिंदरजीत सिंह उर्फ गिंदा के रूप में हुई। लुधियाना जिले के मलकपुर गांव में गिंदा परिवार के साथ रहता था। हमले में गिंदा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां छिंदो, पत्नी संदीप कौर, मौसा लक्ष्मण सिंह व रिश्तेदार जागीर कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावरों ने घर में पड़ा सामान भी तोड़ दिया। पूरे घर में खून बिखरा पड़ा था। लोगों ने गुरजिंदरजीत सिंह व अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गुरजिंदरजीत को मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
नशे के लिए लुधियाना में दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक वारदात के समय सभी लोग घर में सो रहे थे और गुरजिंदरजीत सिंह का चाचा बलजीत सिंह अपने खेतों को पानी देने गया था। जब उसने घर में शोर सुना तो वापस आया, तब तक हमलावर चले गए थे। अंदर जाकर देखा तो घर में मौजूद सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी थे और चिल्ला रहे थे। उसने भाग कर गांव वालों को बुलाया जिन्होंने घायलों को अस्प्ताल पहुंचाया। घर में मौजूद 5 साल के भांजे वरिंदर ने बेड के नीचे छुप कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नशे के लिए लुधियाना में दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गुरजिंदरजीत सिंह की मां ने बताया कि रात को जब बेटा घर वापस आया तो उसने नशा किया हुआ था। रात करीब साढ़े तीन बजे हथियारों से लैस लोगों ने उनके घर में घुसकर गिंदा पर हमला किया। वे बचाने गई तो हमलावरों ने उस पर भी वार कर दिया। गिंदा की पत्नी संदीप कौर भी हमले में घायल हो गई। हमलावर गुरजिंदर व उसकी पत्नी को कमरे से बरामदे में घसीट कर लाए और वहां पर भी उन पर तलवारों से वार किए, जिस कारण वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें