फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहराम: यूपी के पैटा डैम में फंसा मिला वीर का शव, मगरमच्छ ने खाया हुआ था एक पैर और एक हाथ, बिलख उठे परिजन

Wed, 06 Jul 2022 03:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,खटीमा
विज्ञापन
1 of 5
मगरमच्छ का शिकार बना 11 साल का वीर। - फोटो : अमर उजाला
देवहा नदी के किनारे भैंस चराने गए 11 साल के बच्चे को मगरमच्छ के पानी में खींचकर ले जाने की घटना के तीसरे दिन यूपी के अमरिया क्षेत्र में पौटा डैम से उसका शव बरामद हुआ। यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीते रविवार की शाम को यूपी सीमा से सटे गांव मेहरबान नगर की मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा वीर सिंह देवहा नदी किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस के नदी में घुसने पर वीर उसे बाहर लाने के लिए नदी में चला गया था जहां एक मगरमच्छ ने उसे पानी के भीतर खींच लिया था।

ग्रामीणों ने जाल डालकर एक मगरमच्छ को बाहर निकाला था लेकिन जांच में उस मगरमच्छ के पेट में कोई मानव अंश नहीं मिला था। वहीं लाठी-डंडों के वार से घायल मगरमच्छ ने बाद में दम तोड़ दिया था। इधर, मंगलवार को परिजन और ग्रामीण देवहा नदी में बालक की खोजबीन में जुटे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया निवाला - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच, यूपी के अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव के पास पौटा डैम में ग्रामीणों को बच्चे का शव फंसा दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और अमरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बालक के शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त वीर सिंह के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्चे का एक पैर और एक हाथ मगरमच्छ ने खाया है।

4 of 5
घटना के बाद से लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग ने मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खटीमा वन क्षेत्र के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मगरमच्छ की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें...Sex Racket: बादशाह कैफे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, चार लड़कियां और पांच लड़के आपत्तिजनक हाल में मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
मगरमच्छ शेड्यूल-1 की श्रेणी में आता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें