फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Dham: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, रास्ते में कई किलोमीटर तक फंसे रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 04:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री धाम जाने को रास्ते में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दोपहर में मौसम भी बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बीच बारिश में ही श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों से धाम में दर्शन के लिए  रवान हुए। उधर, भीड़ इतनी उमड़ी की कई किलोमीटर तक यात्री रास्ते में ही फंसे रहे। वहीं, एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से आगे जाने से रोक दिया है।

यमुनोत्री के सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग पर जगह-जगह लगे जाम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की पहले दिन ही पोल खोल दी। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी तक जगह-जगह चार किलोमीटर लंबा जाम है। 

चारधाम यात्रा का शुभारंभ: चहुंओर हर-हर गंगे की गूंज... तस्वीरों में करें गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन के दर्शन
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु ने बताया कि वह छोटे बच्चे साथ हैं और यहां लोग चार से पांच घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जानकीचट्टी से आगे जाने से श्रद्धालुओं को रोक दिया - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

4 of 5
यमुनोत्री धाम जाने वाले रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पड़ाव पर रुके श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें