पुलिस से जानकारी लेते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
भद्रकाली से वापस लौटाए जाने पर यात्री काफी आहत दिखे। गुजरात के तीर्थयात्री संजीव पटेल ने कहा, हमारी दर्शन की तिथि 17 मई है, लेकिन हमें भी रोक दिया गया है। हमारे साथ छोटे बच्चे और महिलाएं हैं। हम बस में आए हैं। छत्तीसगढ़ के उपेंद्र चंद्रवंशी ने बताया, उनकी यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए 17 मई की तिथि है, लेकिन हमें भी रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों ने कहा, प्रशासन उन्हें जबरदस्ती यात्रा से रोक रहा है, जबकि हम नियमों का पालन कर रहे हैं। हमारी तिथि 17 मई की है और हमें 16 मई को ऋषिकेश में रोक दिया गया है।