उत्तराखंड के कर्णप्रयाग-बेनीताल रोड पर एक कार बेकाबू होकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
accident in karnprayag
- फोटो : AmarUjala
वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 6
accident in karnprayag
- फोटो : AmarUjala
बुधवार सुबह मारुति ऑल्टो कार संख्या यूके 11 1524 धारकोट से कर्णप्रयाग आ रही थी। कार में छह लोग सवार थे। कर्णप्रयाग बेनीताल रोड पर कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
4 of 6
accident in karnprayag
- फोटो : AmarUjala
हादसे में कार स्वामी दिलीप सिंह राणा (चालक) और बीस वर्षीय युवती अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया जहां इलाज के दौरान सचिन राणा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
accident in karnprayag
- फोटो : AmarUjala
घायल अनीता खंडूड़ी, आशा देवी और कुुंवर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ऐंबुलेंस से गौचर हवाई पट्टी और वहां से हेलीकॉप्टर से देहरादून लाया गया। घायलों को महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान अनीता खंडूड़ी ने दम तोड़ दिया।
धारकोट के पूर्व प्रधान ने बताया कि कुंवर और आशा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने बताया कि सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध न होने पर गुप्तकाशी से निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर मौके पर भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मैखुरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को उचित सहायता देने की बात कही।