फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गंगा में विसर्जित की केदारघाटी के नरकंकालों के अस्थियां

Thu, 27 Oct 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Skeletons flown into Ganga - फोटो : AmarUjala
केदारनाथ क्षेत्र के आसपास में मिले नर कंकालों की अस्थियां बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत और एसडीआरएफ के अधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लापता लोगों की तलाश के लिए पूरी तरह गंभीर है। शवों की तलाश का काम लगातार जारी रखा जाएगा।  डीएनए टेस्ट कराकर यदि सफलता मिलती है तो मृतकों के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Skeletons flown into Ganga - फोटो : AmarUjala
बुधवार शाम करीब छह बजे एसडीआरएफ के कई अधिकारी और जवान पुलिस आईजी संजय गुंज्याल व सेनानायक जगतराम जोशी की अगुवाई में पचास लोगों के अस्थि कलश लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
काफी देर तक मुख्यमंत्री के आने का इंतजार किया जाता रहा। जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो गंगा आरती चल रही थी। मुख्यमंत्री ने भी गंगा आरती में भाग लिया और आरती संपन्न हो जाने के बाद विधि विधान से अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।

4 of 5
Skeletons flown into Ganga - फोटो : AmarUjala
अस्थि विसर्जन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश के लिए उनकी सरकार पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skeletons flown into Ganga - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई रास्ते ईजाद किए जिस कारण ये नर कंकाल मिल रहे हैं। हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि जो कोई भी लोग लापता हैं उनका पता चला सके, क्योंकि जो लोग उत्तराखंड आए वे हमारे भरोसे पर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें