फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की चाहिए तो बहुत काम आएगा ज्योतिष शास्त्र का यह मूल मंत्र, एक उपाय बना देगा जिंदगी

Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आपको जिंदगी में तरक्की चाहिए तो ये तरीके अपनाएं। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में प्रख्यात वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा ने सफाई का महत्व बताते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर में साफ-सफाई रखना तरक्की के दरवाजे खोलने जैसा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिषशास्त्री सतीश शर्मा
घर में साफ-सफाई रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जो व्यक्ति को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।  इससे व्यक्ति आनंदित और उत्साही रहता है, उन्होंने कहा कि जिन घरों में गंदगी रहती है, वहां संपनता नहीं आती।
 
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिषशास्त्री सतीश शर्मा
उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग वास्तु से केवल निर्माण को जोड़ते हैं। लेकिन वास्तु का प्रभाव केवल निर्माण तक सीमित नहीं है। साफ-सफाई एक ऐसा ही आयाम है, जो
वास्तु को प्रभावित करता है। जिन घरों में गंदगी या अस्त-व्यस्त हालत होती है, वहां दरिद्रता का वास होता है। 

4 of 6
मकड़ी का जाल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, बेहतर साफ-सफाई वाले घरों में संपनता रहती है। उन्होंने कहा कि अक्सर ठीक से सफाई न होने के कारण घर में धूल-मिट्टी और मकड़ी के जाले लग जाते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन यह घर में नकारात्मक माहौल बनाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए पूजा का स्थान तय करने से पहले दीवारों व घर के कोनों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर में बेकार, टूटा-फूटा या खराब सामान इकट्ठा न होने दें। ऐसे कई सामान होते हैं, जिनका कभी इस्तेमाल नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ऐसी वस्तुओं को घर में न रखें। रसोई को लेकर भी लोग अक्सर सवाल पूछते हैं। रसोई में चूल्हा कहां है और नल कहां लगा है, यह भी प्रभाव डालता है। किचन में सफाई का विशेष महत्व है। यहां बनने वाले खाने पर ही परिवार का स्वास्थ्य निर्भर करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें