फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन खान को देख नहीं पाए तो फैंस ने तोड़ दिया शोरूम, तस्वीरें...

Sun, 04 Sep 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
actress zareen khan fan got angry - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम के उद्घाटन में फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के आने की खबर पर जुटी उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

2 of 6
actress zareen khan fan got angry
बेकाबू भीड़ ने इस दौरान शोरूम के शीशे भी तोड़ डाले। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
actress zareen khan fan got angry
दरअसल, जरीन खान को स्थानीय मॉल सुपरटेक में मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे करना था।

4 of 6
actress zareen khan fan got angry
इसकी सूचना जब उनके प्रशंसकों को मिली तो वे तीन बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे, लेकिन फिल्म अभिनेत्री तय कार्यक्रम से तीन घंटे लेट (साढ़े आठ बजे) पहुंची तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों की भीड़ जरीन खान को देखने के लिए बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
actress zareen khan fan got angry
भीड़ ने शोरूम के शीशे तोड़ डाले। भीड़ के गुस्से को देख जरीन के बाउंसर उन्हें वहां से एक पांच सितारा होटल में लेकर चले गए। इससे उनके प्रशंसकों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि उन्हें इतने बड़े कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी गई और न ही उनसे मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
actress zareen khan fan got angry
मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है, अगर शहर में कोई बड़ी फिल्मी हस्ती आती है तो इसकी सूचना सबसे पहले स्थानीय पुलिस को दी जाती है। हमारा फर्ज है उनको सुरक्षा देना। प्रशंसक तो आते ही हैं लेकिन उनसे मिलने और मुलाकात का रास्ता तो पुलिस प्रशासन तय करता है, लेकिन फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के कार्यक्रम की कोई सूचना हमें नहीं थी, जैसे ही मुझे पता चला कि माहौल खराब हो रहा है तो हमने सिडकुल चौकी प्रभारी सहित स्थानीय थाना चौकियों को निर्देश दिया है। शोरूम के मालिक पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
- अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें