टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 10000 रन पूरे कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। विराट कोहली बड़ी तेजी से सचिन के एक-एक रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल के कैलेंडर ईयर में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 7
विराट कोहली
साल 2017 में कोहली ने 26 मैचों में 76.84 की औसत से 1460 रन जड़े थे जो कि उस साल के कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
विज्ञापन
3 of 7
virat kohli pak
यह बात अलग है कि कोहली का बल्ला दोगुनी रफ्तार से रन बरसा रहा है। कोहली ने इस साल अब तक खेले कुल 11 वन-डे मैचों में 149.42 की औसत से 1,046 रन बनाए हैं।
4 of 7
virat kohli pak
अब तक किसी भी कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज ने इतनी तेजी से 1000 रन पूरे नहीं किए थे। इतना ही नहीं, कोहली आखिरी बार सितंबर 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन
5 of 7
virat kohli out
इस साल कोहली का सबसे कम व्यक्तिगत स्कोर 36 रन है जो उन्होंने पोर्ट एलिजाबेथ (द. अफ्रीका) में बनाया था। इस मामले में कोहली से पीछे जॉनी बेयरस्टो हैं जिन्होंने 22 मैचों 46.59 की औसत से 1025 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रोहित शर्मा और विराट कोहली
इस साल कोहली ने जहां 11 मैचौं 5 शतक जड़े, तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 22 मैचों में 4 शतक लगाए हैं। इस सूची में बेयरस्टो के बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 16 मैचों में 4 शतक लगाए हैं।
इस मामले में कोहली ने आईपीएल में अपने साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2015 में 20 मैचों में 79.53 की औसत से 1,193 रन बनाए थे।