फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल के मामले में विराट का नया रिकॉर्ड, शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू गुदवाने वाले भारतीय खिलाड़ी

Sun, 04 Mar 2018 10:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त होने के बाद इन दिनों कप्तान विराट कोहली परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। विराट को बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं आराम के साथ-साथ विराट फैशन के मामले में भी खुद को अपडेट करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
दरअसल विराट कोहली ने शरीर पर नया टैटू बनावाया है। शरीर पर पहले से मौजूद 9 टैटू के बाद विराट का यह 10वां टैटू है। बता दें कि विराट ने अपनी मां का नाम भी टैटू के रूप में लिखवाया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
इतना ही नहीं विराट ने अपने कंधे पर भगवान शिव की तीसरी आंख को भी टैटू के रूप में गुदवाया हुआ है। विराट बताते हैं कि इससे उन्हें ऐहसास होता है कि भवगवन हमेशा उनके साथ हैं।

4 of 5
virat kohli
विराट कोहली के अलावा शिखर धवन और रवींद्र जडेजा ने भी अपने शरीर पर टैटू बनवा रखे हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली अपने शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brendon mccullum
वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में मिचेल जॉनसन, केविन पीटरसन, ब्रांडन मैकुलम, एंड्र्यू फ्लिंटॉफ, जेड डर्नबैक और क्रिस गेल को शरीर पर टैटू बनावाने का बड़ा शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें