फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: धोनी और ब्रावो के दिमाग पर फिदा हुआ इंग्लिश गेंदबाज, कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 04 Mar 2018 09:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
MS Dhoni
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग न सिर्फ मैदान के बाहर बल्कि मैदान के अंदर भी है। उनकी खामोश रणनीतियों पर न सिर्फ फैंस बल्कि इंटरनेशन क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी भी फिदा हैं। इंग्लैड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा है कि वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो जैसा दिमाग चाहते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह इंग्लिश गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Mark Wood
चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफिशियल वेबसाइट से बातचीत में वुड ने कहा, 'दबाव में एक खिलाड़ी को किस तरह मैदान पर प्रदर्शन करना चाहिए यह एमएस धोनी से ज्यादा बेहतर और कोई नहीं जानता।' उन्होंने कहा कि वह कैरीबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ खेलने को लेकर भी मैं काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
आगे बोलते हुए वुड ने बताया कि धोनी की तरह ब्रावो से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। खासतौर पर धीमी गति से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज को कैसे फंसाया जाए, यह ब्रावो से बेहतर कोई नहीं जानता।

4 of 5
मार्क वुड - फोटो : getty
वहीं वुड की तारीफ करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने कहा कि वुड ऐसे गेंदबाज हैं जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग की सलाह पर उन्होंने इस खिलाड़ी पर दाव खेला है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में यह खिलाड़ी आईपीएल में बड़ा कारनामा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्वेन ब्रावो
बता दें कि 2 साल के निलंबन के बाद चेन्नई की टीम 11वें सीजन से आईपीएल में वापसी कर रही है। टीम ने अपने प्रमुख तीन खिलाड़ियों कप्तान धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया था, जबकि ड्वेन ब्रावो को भी उन्होंने टीम में दोबारा शामिल किया। हालांकि टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर रवि अश्विन को सीएसके ने नहीं खरीदा है। मौजूदा सीजन में उन्हें पंजाब का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें