आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके 189 रन बनाकर भी नहीं जीत सकी। मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी चेन्नई के काम नहीं आई और उसे राजस्थान ने सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। राजस्थान की जीत में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखी है। अंकतालिका में राजस्थान की टीम अब 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई की हार के बाद टीम के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी का का रिएक्शन कुछ इस तरह का था। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
विज्ञापन
2 of 6
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : social media
चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के मदद से नाबाद 101 रन बनाए। आईपीएल में यह उनका पहला शतक है। गायकवाड़ ने पहला पचासा 43 गेंदों में जबकि दूसरा पचासा (51 रन) महज 17 गेंदों में पूरा किया।
विज्ञापन
3 of 6
विकेट लेने के बाद राहुल तेवतिया
- फोटो : social media
राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने फाफ डुप्लेसिस (25), सुरेश रैना (3) और मोईन अली (21) को अपना शिकार बनाया।
4 of 6
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : social media
राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वहीं, 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए। ऐविन लुईस (27) और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
5 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : social media
राजस्थान की तरफ से शिवम दुबे ने 42 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। दुबे और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई।