लारा टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2004 में किया था। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
1 of 9
ब्रायन लारा ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट में कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है। इनमें सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड से लेकर मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट, ब्रायन लारा का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 400 रन और रोहित शर्मा का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 264 रन भी शामिल हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना है कि उनका रिकॉर्ड टूट सकता है।
उनका बयान तब आया है जब टेस्ट की एक पारी में 400 से ज्यादा का टीम स्कोर बनना मुश्किल है। लारा ने न केवल कहा कि टेस्ट उनके विश्व रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर को बेहतर किया जा सकता है, बल्कि उस बल्लेबाज का नाम भी बताया जिसके पास ऐसा करने का सबसे अच्छा मौका है। वह बल्लेबाज न ही विराट कोहली और न ही रोहित शर्मा हैं। ब्रायन लारा ने जिस बल्लेबाज का नाम लिया वह आने वाले समय का उभरता सितारा माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
विराट कोहली, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रायन लारा ने की शुभमन गिल की तारीफ
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुभमन गिल एक टेस्ट पारी में 400 से अधिक रन बना सकते हैं। लारा टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 2004 में किया था। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1994 में वॉर्विकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में नाबाद 501 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
3 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
लारा ने कहा कि गिल उनके दोनों शानदार पारियों को पीछे छोड़ सकते हैं। लारा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'शुभमन गिल मेरे दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।' वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गिल को आने वाले समय का सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज करार दिया। उन्होंने कहा, 'गिल इस नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वह आने वाले वर्षों में क्रिकेट पर राज करेंगे। मेरा मानना है कि वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ेंगे।'
4 of 9
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टेस्ट में शुभमन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं
खेल के सभी प्रारूपों में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी गिल के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनके नाम पर 18 मैचों में 32 की साधारण औसत से 966 रन दर्ज हैं, जिसमें सिर्फ एक शतक उनके नाम है। हालांकि, वह अभी 24 साल के हैं और आने वाले समय में बड़ी पारियां खेल सकते हैं। लारा ने फिर कहा, 'वह मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा ने कहा शुभमन गिल आईसीसी टूर्नामेंट जीतेंगे
शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर की धमाकेदार शुरुआत की है। वह सिर्फ 38 पारियों में 2000 रन पूरे कर चुके हैं और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे में छह शतक लगाए हैं और इस प्रारूप में उनका औसत 61.37 का है। हालांकि, हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। लारा का मानना है कि गिल आने वाले वर्षों में भारत के लिए कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतेंगे।
विज्ञापन
6 of 9
शुभमन गिल और ईशान किशन के साथ ब्रायन लारा
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा ने कहा, 'गिल ने विश्व कप में शतक नहीं जड़ा, लेकिन वह पहले ही जो पारियां खेल चुके हैं, उसे देखिए। उन्होंने सभी प्रारूपों में शतक लगाए हैं, वनडे में दोहरा शतक लगाया है और आईपीएल में कई मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं। मुझे यकीन है कि वह भविष्य में कई आईसीसी टूर्नामेंट जीतेंगे।'
विज्ञापन
7 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्या आपने देखा है कि गिल तेज गेंदबाजों पर कैसे अटैक करते हैं?'
यह पूछे जाने पर कि गिल की बल्लेबाजी के किस पहलू ने लारा का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, इस महान क्रिकेटर ने कहा, 'इस युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी शैली शानदार है। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखना शानदार है। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। क्या आपने देखा है कि वह तेज गेंदबाजों को हिट करने के लिए कैसे पिच और फुटवर्क का इस्तेमाल करते हैं? अविश्वसनीय।'
8 of 9
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 लीग के आने से बल्लेबाजों का अंदाज बदला
लारा से यह पूछे जाने पर कि गिल के पास प्रतिभा है, लेकिन क्या टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ही पारी में 500 से अधिक रन बनाना अविश्वसनीय नहीं है? महान बल्लेबाज ने, 'अगर गिल काउंटी क्रिकेट खेलते हैं तो वह मेरे 501* रन के स्कोर को तोड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह निश्चित रूप से 400 के पार जा सकते हैं। क्रिकेट में काफी बदलाव आए हैं, खासकर बल्लेबाजी में। बल्लेबाज दुनिया भर में टी20 लीग में खेलते हैं। आईपीएल ने सब कुछ बदल दिया है। स्कोरिंग रेट बढ़ गया है। इसलिए आपको बड़े स्कोर देखने को मिलते रहेंगे। शुभमन बड़ा स्कोर करेगा, आप मेरी बातों को कहीं लिखकर रख लीजिए।'
फिलहाल टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन
शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग स्पॉट पर आने से फिलहाल उन्होंने अपना बल्लेबाजी क्रम बदला है और नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में गिल को यह स्पॉट दिया गया। गिल अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट और टी20 खेलते दिखेंगे। वनडे में वह ओपनिंग करेंगे, जबकि यह देखने वाली बात होगी कि टेस्ट में वह कहां बल्लेबाजी करते हैं। यह शुभमन का पहला अफ्रीका दौरा भी है, जहां उन्हें उछाल भरी पिचों पर मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।