मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार रात भाजपा नेताओं की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Kamalnath
- फोटो : Social Media
कांग्रेस हाईकमान ने कमलनाथ से मांगा इस्तीफा!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे दिल्ली में खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
सीओपी28 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
पीएम मोदी के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार रात भाजपा नेताओं की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
'इंडिया' गठबंधन में उथल-पुथल के बीच चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। यही नहीं, इसी हफ्ते विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें पार्टी को हिंदी पट्टी के तीन अहम राज्यों-मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में जारी अनबन के कारण पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस अहम मौके पर राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
चक्रवाती तूफान मिचौंग।
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात मिचौंग
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया कि चक्रवात मिचौंग मध्य तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर मध्य तटीय एपी पर गहरे दबाव में बदल गया। सेंट्रल कोस्टल एपी. बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक आईएमडी हैंडल की एक पोस्ट के मुताबिक अगले 06 घंटों में और कमजोर हो जाएगा और उसके अगले छह घंटों के दौरान एक WML में बदल जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग।
- फोटो : ANI
पन्नू मामले में अमेरिकी अधिकारी ने की टिप्पणी
अमेरिका में खालिस्तानी आंतकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमेरिका ने एक बार फिर भारत को बताया कि मामले में भारत की जांच में जिम्मेदार पाया गया व्यक्ति हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए गंभीर मुद्दा है। अमेरिकी अधिकारी ने एक दिन पहले भी कहा था कि हम अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न सहन नहीं करते फिर चाहे वह कोई भी हो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
टिप्पणी के बाद सीएम स्टालिन ने सेंथिल को लगाई फटकार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके सांसद सेंथिल कुमार को फटकार लगाई है। पार्टी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में पार्टी ने कहा कि हमने हमेशा सार्वजनिक टिप्पणी करते वक्त सम्मानजनक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया है। बता दें, डीएमके सांसद ने हिंदी पट्टी राज्यों को गौमूत्र राज्य बताया है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी डीएमकी सांसद की टिप्पणी का विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
Air Pollution
- फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते बाद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में जा सकती है। मंगलवार को 12 किमी प्रतिघंटे की गति से चली हल्की हवा और खिली धूप से हवा में सुधार हुआ। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 13 अंक घटकर 297 सूचकांक पर आ गया, जो खराब श्रेणी है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
महादेव बेटिंग एप
- फोटो : AMAR UJALA
महादेव एप घोटाले के आरोपी के पिता की मौत
महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले में आरोपी नामित व्यक्ति के पिता मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक अंडा थाना क्षेत्र के अछोटी गांव के कुएं में एक बुजुर्ग का तैरता शव मिला है। बुजुर्ग की शिनाख्त सुशील दास के रूप में हुई है। सुशील दास फॉर्म हाउस में चौकीदारी करता था। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
ओपन टनल के पीछे हो रहा भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री हाईवे पर लापरवाही
गंगोत्री हाईवे पर सड़क सुरक्षा गैलरी के रूप में निर्मित ओपन टनल के पीछे लगातार भूस्खलन हो रहा है लेकिन इसे नजरंदाज किया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल टनल के नीचे भूस्खलन प्रभावित हिस्से की मरम्मत कर रहा है लेकिन टनल के पीछे भूस्खलन प्रभावित हिस्से को बिना उपचार के ही छोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर के बीच पारा पहुंचा माइनस में
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। उधर, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर