रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.74 का रहा। कोहली के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले भी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने पूर्व कप्तान की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IPL
आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए।
विज्ञापन
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IPL
'टी20 विश्व कप तक बरकरार रहनी चाहिए फॉर्म'
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कुंबले ने कोहली की शानदार फॉर्म की सराहना की। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि कोहली की यह फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रहेगी। कुंबले ने कहा, कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह ब्रेक से आईपीएल में लौटे थे और उन्होंने वापसी पर अपना जलवा बिखेरा। कोहली 634 रन इस सीजन बना चुके हैं और ऑरेज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। मुझे यकीन है कि आरसीबी अगले दो मैच भी जीतना चाहेगी और उम्मीद है कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर जाए। लेकिन भारत के लिए जरूरी है कि कोहली की यह फॉर्म टी20 विश्व कप तक बरकरार रहे।
इस सीजन एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं कोहली
कोहली का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन पर जमकर आग उगल रहा है। कोहली ने 12 मैचों में 634 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.51 का रहा है। कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपनी तेज पारी से आलोचकों को जवाब भी दिया है। टी20 विश्व कप में कोहली भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित होंगे।