इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां टीमों में शामिल सभी क्रिकेटर अपनी योग्यता साबित करना पड़ता है। इसमें ये मतलब नहीं रखता कि खिलाड़ी किस स्तर पर खेल रहे हैं। आईपीएल के जरिए नए खिलाड़ियों को पहचान मिली। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों सहित टीम के कप्तानों का कौशल परीक्षण भी होता है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास पर नजर डाली जाए तो उन क्रिकेटरों की लंबी सूची है जिन्होंने अपने कौशल से प्रभावित किया। आईपीएल में कुछ खिलाड़यों को नए सत्र की शुरूआत से कप्तान बनाया गया। जबकि कई बार ऐसा हुआ जब टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट को दौरान कप्तान बदल दिया। आइए हम आपको उन कप्तानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आईपीएल के मध्य सत्र के दौरान कप्तानी से हटाया गया।