फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीम इंडिया के लिए खेला वर्ल्ड कप, अब कर रहा अमेरिकी क्रिकेट टीम की कप्तानी

Sun, 28 Apr 2019 12:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नेत्रवलकर - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की तरफ से रणजी खेल चुके और अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके सौरभ जब पढाई के लिए मुंबई से न्यूयॉर्क पहुंचे तब वो अपने साथ कोई भी क्रिकेट किट लेकर नहीं गए थे। लेकिन तब सौरभ को नहीं मालूम था कि उनके किस्मत में कुछ और लिखा है और जल्दी ही उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 8
सौरभ नेत्रवालकर - फोटो : file
सौरभ ने यूनिवर्सिटी में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर कई क्लब मैचों में भी शामिल हुए। इसी दौरान सैन फ्रांसिस्को में उन्हें ओरेकल कंपनी में नौकरी मिल गई। साल 2018 में आईसीसी द्वारा किए गए नियम में बदलाव के बाद सौरभ यूएसए की टीम की तरफ से खेलने के लिए योग्य हो गए। दरअसल यूएसए की टीम में शामिल होने के लिए वहां पर तीन साल रहना अनिवार्य है।

विज्ञापन

3 of 8
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : file
जल्दी ही सौरभ ने यूएसए क्रिकेट टीम के कोच को अपने प्रदर्शन से खुश करने में कामयाब रहे और उसकी के साथ उसी साल उन्हें यूएसए की टीम में शामिल कर लिया गया। वर्ल्ड क्रिकेट लीग से पहले अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई।

 

4 of 8
यूएसए - फोटो : file
बुधवार (24 अप्रैल) को सौरभ की अगुवाई वाली टीम अमेरिका ने वर्ल्ड क्रिकेट लीग के दूसरे डिवीज़न के मैच में हांगकांग को 84 रनों से हरा दिया। इस जीत के टीम अमेरिका आईसीसी की तरफ से पहली बार वन-डे क्रिकेट का दर्जा पाने में सफल रही। 
 

 


 
विज्ञापन

5 of 8
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : file
अब टीम अमेरिका अगले ढाई सालों में 36 वन-डे मैच खेल सकती है और 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप से पहले होने वाले क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में भी भाग ले सकती है।
 
 
विज्ञापन

6 of 8
सौरभ नेत्रवलकर - फोटो : file
बाएं हाथ से करते हैं तेज गेंदबाजी
27 साल के सौरभ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वे 2010 में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस दौरान इन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैच में सबसे अधिक विकेट झटके थे। सौरभ ने इसके बाद मुंबई के लिए कूच बेहार ट्रॉफी और रणजी में भी हिस्सा लिया।

2010 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सौरभ ने इंडिया की तरफ से केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला था। पूरे टूर्नामेंट में सौरभ ने इस वक्त के बेस्ट बल्लेबाज जो रूट को दो बार आउट किया था।
विज्ञापन

7 of 8
सौरभ सचिन - फोटो : file
पढ़ाई के लिए छोड़ी क्रिकेट 
साल 2015 में सौरभ ने कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री के लिए न्यूयॉर्क के कोर्नेल विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। तब सौरभ ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सपने को छोड़ पूरी तरह से पढाई पर ध्यान लगाने का फैसला किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
सौरभ नेत्रवलकर इंडिया - फोटो : file
अमेरिका नहीं ले गए थे कोई क्रिकेट किट
सौरभ नेत्रवलकर जब क्रिकेटर बनने का ख्याल छोड़कर अमेरिका गए तो अपने सारे क्रिकेट किट को घर पर ही छोड़ गए। उन्होंने कहा, ‘मैंने पढ़ाई के दौरान जब देखा कि यहां भी क्रिकेट खेली जाती है तब मैंने भी शौकिया तौर पर खेलना शुरू कर दिया।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें