फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: फिर दिखेगा पंत का जलवा, इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की नजर

Sat, 10 Apr 2021 06:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की शुरूआत हो चुकी है। दूसरे मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। ये सत्र दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए अहम है। इस बार उन्हें टीम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस बार श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है। अय्यर कंधे की चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : file
ऋषभ पंत आईपीएल में बीते पांच साल से लगातार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे पंत इस बार पिछले आईपीएल की निराशा से उबरना चाहेंगे। बीते साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने आसानी से हराया था। हाल ही में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई क्रिकेट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उनके धाकड़ प्रदर्शन के चलते भारत ने टेस्ट सीरीज में अभूतपूर्व सफलता हासिल की। 

विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद पंत को सीमित ओवर की क्रिकेट में टीम इंडिया में मौका दिया गया। एक समय लिमिटेड ओवर से बाहर हो चुके पंत ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। जिसके बाद उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्हें एमएस धोनी का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट में पंत ने अपनी छवि मैच विजेता की बनाई है। इस बार आईपीएल में जब वह मैदान पर उतरेंगे तो मैच विजेता के तौर पर पंत दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में कई कीर्तमान अपने नाम स्थापित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
rishabh pant - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ओवर ऑल टी-20 क्रिकेट में 300 चौके पूरे करने से सिर्फ 25 चौके दूर हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सत्र में वह मंजिल आसानी से हासिल कर लेंगे। इसके अलावा पंत को आईपीएल में 200 चौके पूरे करने के लिए 17 चौकों की दरकार है। वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक 266 चौके लगाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
विकेटकीपिंग की बात करें तो पंत को आईपीएल में 50 कैच पूरे करने के लिए सिर्फ 4 कैचों की जरूरत है। यदि वह ऐसा करते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के पहले विकेटकीपर बनेंगे। इसके अलावा पंत ने तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 39.9 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.9 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने पंत को आईपीएल में 4 या उससे अधिक बार आउट किया है। बुमराह पंत को अब तक 5 बार आउट कर चुके हैं। पंत बाएं हाथ के स्पिन के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते हैं। इन गेंदबाजों के खिलाफ आईपीएल में पंत का औसत 17.5 है। ये रन उन्होंने 116.7 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। वहीं पिछले 4 आईपीएल मैचों में अगर देखा जाए तो पंत  222.3  के स्ट्राइक रेट से रन बनाने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें